Search

 
 
 

पलामू: बिना नंबर की कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की खड़ी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
 
जब्त शराब व गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस.

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की खड़ी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंजीनियरिंग कॉलेज बसौरा के पास एक बिना नंबर की वैगनआर कार खड़ी है, जिसे दो व्यक्ति चालू करने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी को अवगत कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

 

 

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे. जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार साहू (30 वर्ष) व अरसद अंसारी (24 वर्ष) बताया. दोनों रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 

तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. आरोपी शराब से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद शराब जब्त करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद शराब में 146 बोतल (750 एमएल) रॉयल चैलेंज, 72 बोतल (750 एमएल) सिग्नेचर व 48 बोतल (375 एमएल) रॉयल चैलेंज शामिल है.
छापेमारी दल में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई विक्रम शील सहित लेस्लीगंज थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही