Search

पलामूः बड़े भाई की हत्या मामले में छोटा भाई गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Medininagar : पलामू जिले के पांकी थाना की पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के मामले में आरोपी छोटे भाई सिंटू भुइयां (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि ठेकही अंदाग गांव में बीते रविवार की रात दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद बड़े भाई 28 वर्षीय पिंटू भुइयां की हत्या कर दी गई थी. छोटे भाई सिंटू ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी. 

 

हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया था. घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. बताया गया कि पिंटू भुइयां के बड़े भाई की बेटी का छेका कर सभी घर लौटे थे. देर शाम नशे की हालत में घरेलू विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सिंटू ने टांगी से हमला कर दिया.

 


पिंटू की पत्नी के फर्द बयान पर पांकी थाना में मामला दर्ज किया गया था. लेस्लीगंज एसडीपीओ के निर्देश पर छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//