Search

 
 
 

पलामूः कुएं में तैरता मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को एक किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाल दिया गया है.
 

Medininagar : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में बुधवार को एक किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाल दिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार शाम से घर से लापता थी. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार को ग्रामीणों की नजर गांव के एक कुएं के पास पड़े चप्पल व दुपट्टे पर पड़ी. संदेह होने पर कुएं में झांका, तो अंदर शव तैरता हुआ दिखाई दिया. यह कुआं किशोरी के घर से महज कुछ दूरी पर स्थित है.

 

 

 ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया.

 

थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. वैसे, प्रथम दृष्टया घटना के संबंध में कई आशंकाएं जताई जा रही हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही