Search

 
 
 

पलामू : अमरूद के पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, गांव में शोक

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह टोली गांव में बुधवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के इंद्रदेव महतो (65 वर्ष) ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.
 

Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह टोली गांव में बुधवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के इंद्रदेव महतो (65 वर्ष) ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई. 

 

सूचना पाकर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही