Search

 
 
 

धनबाद : नुनूडीह में जलजमाव व जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, माले के नेतृत्व में सड़क जाम

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित नुनूडीह में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. जलजमाव, टूटी-फूटी सड़क और पाइपलाइन की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को  फूट पड़ा. इसको लेकर ग्रामीणों ने माले (भाकपा-माले) के नेता सबूर गोराई के नेतृत्व में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.
 
जलजमाव व जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का सड़क में प्रदर्शन

Dhanbad :  झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित नुनूडीह में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. जलजमाव, टूटी-फूटी सड़क और पाइपलाइन की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को  फूट पड़ा. इसको लेकर ग्रामीणों ने माले (भाकपा-माले) के नेता सबूर गोराई के नेतृत्व में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.

 


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मजकर नारेबाजी की. मौके पर कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति बेहद खराब है. जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जोखिम में है. खासकर बरसात या पानी जमा होने की स्थिति में यह सड़क और खतरनाक हो जाती है.

 

Uploaded Image

ग्रामीणों को समझाते-बुझाते सुदामडीह थाना प्रभारी

 

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए जगह-जगह खुदाई की गई. लेकिन उसे ठीक से भरा नहीं गया. खुले गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं. इसके अलावा पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे जलजमाव की समस्या और गंभीर हो गई है. नतीजतन सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी से लबालब रहती है.

 

वहीं माले नेता सबूर गोराई ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया था. उस समय प्रशासन की ओर से रामनवमी के बाद सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है.

 

इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. उन्होंने अंचलाधिकारी से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. प्रशासन की ओर से दो से तीन दिनों के भीतर काम शुरू करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. .

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर सड़क मरम्मत, जल निकासी और पाइपलाइन की लीकेज की समस्या दूर नहीं की गई तो वे फिर से उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही