Search

 
 
 

वीर शहीद सिदो-कान्हू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया.

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां अनेक महान सपूतों ने जन्म लेकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी एवं मूलवासी समाज ने अपने अधिकारों की लड़ाई उस समय से लड़ी, जब देश में आजादी की चेतना भी व्यापक नहीं हुई थी.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक बिगुल फूंका, जो आज भी समाज को संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है.

 

उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू जयंती भारत के इतिहास में अमिट रूप से दर्ज है और इस दिन पूरे राज्य समेत देशभर में लोग उनकी प्रतिमा, जन्मस्थली और शहादत स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे वीर सपूतों पर पूरे देश को गर्व है, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही