Search

 
 
 

धनबाद : ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के लिए स्कूल रुआर अभियान की शुरुआत

जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को टाउन हॉल में स्कूल रुआर (स्कूल वापसी) अभियान का आगाज किया गया. यह पहल खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं और अब उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा.
 

Dhanbad : जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को टाउन हॉल में स्कूल रुआर (स्कूल वापसी) अभियान का आगाज किया गया. यह पहल खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं और अब उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा. 

 

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, धनबाद विधायक राज सिन्हा, मेयर संजीव सिंह सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान उपायुक्त ने साफ कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों की स्कूल वापसी अब जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

इसके लिए प्रखंड स्तर पर अधिकारियों और शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें. उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि केवल बच्चों को स्कूल तक लाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि स्कूलों में ऐसा सकारात्मक और आकर्षक माहौल बनाना जरूरी है. जिससे बच्चे खुद पढ़ाई के लिए प्रेरित हों और नियमित रूप से स्कूल आएं. 

 

वहीं, कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जमीनी चुनौतियों की ओर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दे उठाए. उनका कहना था कि जब तक इन मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक ऐसे अभियान का अपेक्षित असर नहीं दिखेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही