Search

 
 
 

Ranchi News: एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री, किया सम्मानित

Ranchi News: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के अलावा निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की तैयारियों और उनके अनुभवों की जानकारी ली. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.
 
भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित करते सीएम

Ranchi News: एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के अलावा निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की तैयारियों और उनके अनुभवों की जानकारी ली. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है. खिलाड़ियों ने प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और जज्बे के दम पर देश का मान बढ़ाया है. उनकी उपलब्धि से झारखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है.

 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से राज्य की युवा पीढ़ी और खासकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

 

विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह सीईओ झारखंड रजनीश कुमार और जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही