Search

 
 
 

झारखंड को क्राइम डिस्ट्रिक्ट बनने से रोकें मुख्यमंत्री: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर तीखा हमला बोला है
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर तीखा हमला बोला है. मरांडी ने कहा कि झारखंड में सत्ता के संरक्षण में अपराध फल-फूल रहे हैं और पुलिस तंत्र राजनीतिक दबाव में काम करने को मजबूर है.

 

उन्होंने पाकुड़ जिले की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सोलागढ़िया गांव में कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने पत्थर खदान के मुन्शी पर गोलीबारी की. सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई, हालांकि वह घायल हुआ है. घायल व्यक्ति ने बताया कि घटना से दो दिन पहले ही इन अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन हाऊस के दबाव में उन्हें छोड़ दिया गया. यहां तक कि गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री बताएं कि ‘हाऊस’ के वे कौन लोग हैं जो हत्या के प्रयास में शामिल अपराधियों को बचा रहे हैं.

 

उन्होंने पूछा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है. छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा. क्या अब यह मान लिया जाए कि जो हाऊस के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसे सरेआम गोली मार दी जाएगी.

 

मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में पल रहा अपराध झारखंड के लिए खतरनाक संकेत है. मुख्यमंत्री से आग्रह है कि राज्य के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट बनने से रोकें और कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाएं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही