Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिबगंज पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ में छापेमारी कर अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अपहृत 4 वर्षीय बच्चे को तीनपहाड़ (साहिबगंज) से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.
 
बच्चा सकुशल बरामद

Ranchi News : रांची पुलिस ने 24 सितंबर की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 4 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है. घटना उस समय घटी थी जब बच्चे की मां पास में मौजूद नहीं थी और कुछ अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बच्चे को ले भागे थे.

 

इसे भी पढ़ें...

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय गुप्तचर तंत्र (Intelligence) के माध्यम से लगातार सुराग जुटाए. मुख्य सुराग के आधार पर 1 अभियुक्त को धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया.


प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिबगंज पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ में छापेमारी कर अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अपहृत 4 वर्षीय बच्चे को तीनपहाड़ (साहिबगंज) से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

 

बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है. पूरे नेटवर्क और अपहरण के कारणों की तह तक जाने के लिए पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है.

 

मामले के उद्भेदन में धनबाद पुलिस, जामताड़ा पुलिस, साहिबगंज पुलिस एवं पुलिस महानिरीक्षक (IG), संथाल परगना का विशेष सहयोग रहा. विषम परिस्थितियों एवं देर रात इन सभी इकाइयों द्वारा तत्परता से महत्वपूर्ण सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया गया.

 

यह पूरी कार्रवाई बेहतरीन अंतर-जिला समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. इस सफल अभियान के लिए रांची पुलिस ने सभी शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही