Dhanbad News : महालया से ठीक पहले कार्मिक नगर में छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देखने को मिली. बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया.पारंपरिक बंगाली परिधान में सजे नन्हे प्रतिभागियों ने खास तौर पर लाल पाड़ वाली सफेद साड़ियां पहनकर देवी दुर्गा को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया.
नृत्य, वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं के जरिए बच्चों ने बंगाली संस्कृति और दुर्गोत्सव की खूबसूरती को जीवंत कर दिया.इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में विद्यालय के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.कार्यक्रम में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे.

