Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से लापता 2 बच्चे गोवा से बरामद, पिता करते थे पिटाई

रांची के सुखदेव नगर इलाके से दो दिन पहले लापता दो बच्चों को गोवा से बरामद कर लिया गया है. दोनों भाई अपनी मां के पास चले गए थे. बरामद बच्चों का नाम गोलू और रजनीश कुमार है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के सुखदेव नगर इलाके से दो दिन पहले लापता दो बच्चों को गोवा से बरामद कर लिया गया है. दोनों भाई अपनी मां के पास गोवा चले गए थे. बरामद बच्चों का नाम गोलू और रजनीश कुमार है.

 


बताया जाता है कि खादगढ़ा सब्जी मार्केट के पास रहने वाले दोनों बच्चे किसी को बिना बताये कही चले गए थे. जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो पिता ने सुखदेव नगर थाना में दोनों बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

 

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने इस संबंध में बताया कि दोनों बच्चों को गोवा से बरामद कर लिया गया है. बताया कि पिता दोनों बच्चों की पिटाई करते थे, जिससे बच्चे परेशान थे और मां के पास चले गये थे. मां गोवा में काम करती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही