Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ाः घर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिलीप बाउरी उर्फ मुन्ना केवट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला पीबी रोड निवासी अरुण चन्द्र गोराई के घर में हुई चोरी से संबंधित है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी दिलीप बाउरी .

Jamtara : जमाताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घुसकर चोरी करने के मामले का पुलिस खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिलीप बाउरी उर्फ मुन्ना केवट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, यह मामला पीबी रोड निवासी अरुण चन्द्र गोराई के घर में हुई चोरी से संबंधित है. पीड़ित के बयान पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 16/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 


अनुसंधानकर्ता एसआई जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिल चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. साथ ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही