Search

 
 
 

रामगढ़ जिले के 200 स्कूलों के बच्चों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

जिले के 200 से अधिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने व शिक्षा के महत्व पर शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का आयोजन डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशन में और डीईओ कुमारी नीलम और डीएसई संजीत कुमार की देखरेख में हुआ.
 

Ramgarh : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहवा वर्षगांठ पर रामगढ़ जिले में गुरुवार को बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अभियान के तहत जिले के 200 से अधिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने व शिक्षा के महत्व पर शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का आयोजन डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशन में और डीईओ कुमारी नीलम और डीएसई संजीत कुमार की देखरेख में हुआ.


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कैथा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, लीगल एवं प्रोबेशन ऑफिसर और चाइल्ड राइट एसोसिएट की ओर से छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का भविष्य निर्माण में योगदान के बारे में जागरूक किया गया. एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन की प्रतिनिधि राजनंदनी ने कार्यक्रम में सहयोग किया. विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह न करने और न होने देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही