Search

 
 
 

राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने जीता कांस्य पदक

69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की उभरती धाविका पूनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को पहला पदक दिलाया. हरियाणा के भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर दौड़ में पूनम ने 55.66 सेकंड का समय दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया.
 

Ranchi : 69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की उभरती धाविका पूनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को पहला पदक दिलाया. हरियाणा के भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर दौड़ में पूनम ने 55.66 सेकंड का समय दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया.

 

यह प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड की अंडर-19 बालक एवं बालिका टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में हिस्सा ले रही है. टीम का नेतृत्व कोच और मैनेजर ज्ञान प्रकाश, हिमाद्री मुर्मू और सिद्धू किस्कू कर रहे हैं.

 

पूनम कुमारी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही