Search

 
 
 

रांची : जगन्नाथपुर पुरुष आश्रय गृह का प्रशासक ने किया औचक निरीक्षण

Ranchi: आज 27 नवंबर 2025 को प्रशासक सुशांत गौरव ने वार्ड 37 के जगन्नाथपुर स्थित पुरुष आश्रय गृह का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने आश्रय गृह में साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं को हमेशा ठीक और मजबूत रखने का निर्देश दिया.
 

Ranchi: आज 27 नवंबर 2025 को प्रशासक सुशांत गौरव ने वार्ड 37 के जगन्नाथपुर स्थित पुरुष आश्रय गृह का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने आश्रय गृह में साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं को हमेशा ठीक और मजबूत रखने का निर्देश दिया. बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने सभी जोनों में बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने को कहा, ताकि आश्रयविहीन और जरूरतमंद लोगों को पहचानकर नजदीकी आश्रय गृहों में सुरक्षित पहुंचाया जा सके.


उन्होंने यह भी कहा कि ठंड के मौसम में शहर के सभी आश्रय गृह पूरी तरह सक्रिय रहें और वहां सफाई व मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर और वार्ड सुपरवाइजर भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही