Search

 
 
 

Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों ने किया जेएससीए स्टेडियम और धुर्वा डैम का भ्रमण

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्त विकार और असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों तथा उनके परिजनों के लिए विशेष पिकनिक एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Ranchi: लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्त विकार और असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों तथा उनके परिजनों के लिए विशेष पिकनिक एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 125 पीड़ितों और परिजनों को दो बसों से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और धुर्वा डेम घुमाया गया.

 


रांची सदर अस्पताल से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और उनके परिवारों को खुशी और मानसिक संबल प्रदान करते हैं.

 


भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने जेएससीए स्टेडियम का अवलोकन किया और धुर्वा डेम में समय बिताया. बच्चों के लिए भोजन, लस्सी, लीची, आइसक्रीम, चॉकलेट और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी.

 


कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और पुरुलिया से आए पीड़ित और उनके परिजन शामिल हुए. सभी ने इस पहल को यादगार बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही