Search

 
 
 

Ranchi : जियाडा रेगुलेशन-2016 में होगा संशोधन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आमंत्रण पर जियाडा (JIADA) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने सोमवार को चैंबर भवन पहुंचकर राज्य के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान और जियाडा द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आमंत्रण पर जियाडा (JIADA) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने सोमवार को चैंबर भवन पहुंचकर राज्य के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, उद्योगों की समस्याओं के समाधान और जियाडा द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

बैठक के दौरान जियाडा एमडी वरुण रंजन ने बताया कि जियाडा रेगुलेशन-2016 में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं, ताकि उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके और वास्तविक निवेशकों को आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जा सके.

 

उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य और तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए नए रेगुलेशन तैयार किए जा रहे हैं, जिनका प्रारूप औद्योगिक संगठनों के साथ साझा कर सुझाव लिए जाएंगे.

 

उन्होंने भूमि आवंटन एवं पजेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल बनाने, डीओपी की परिभाषा को सरल करने, परियोजना परिवर्तन की सुविधा देने और औद्योगिक क्षेत्रों में बिल्डिंग प्लान अनुमोदन प्रक्रिया को स्पष्ट करने जैसे सुधारों की जानकारी दी.

 

जियाडा एमडी ने भरोसा दिलाया कि औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि के बेहतर उपयोग, आधारभूत सुविधाओं के विकास और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही, उद्योगों की समस्याओं को सेक्टरवार समझने और समाधान के लिए नियमित सेक्टोरल राउंड टेबल मीटिंग आयोजित करने पर सहमति बनी.

 

बैठक में चैंबर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने राज्य में कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की आवश्यकता, पलामू में जियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना और न्यूनतम वेतन दरों से जुड़ी चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया. इस पर जियाडा प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

 

वरुण रंजन ने बताया कि अब प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक/उप निदेशक स्थानीय जिला चैंबर और औद्योगिक इकाइयों के साथ नियमित बैठक करेंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके.

 

बैठक में राज्य में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, लैंड एक्विजिशन सेल का गठन, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में डीजीएफटी कार्यालय की स्थापना और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

 

चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने राज्य में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जियाडा के सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की और उद्योग हित में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई. बैठक में चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबड़ेवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही