- रांची में 24 घंटे में न्यूनतम 0.8 डिग्री गिरी तापमान,बढ़ी कनकनी रांची में सुबह दृश्यता घटकर 1500 मीटर पर पहुंची रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री
Ranchi : आसमान से बादल छंटते ही राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कनकनी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री से लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय रांची की विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर 1500 मीटर रह गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया. वहीं कोडरमा में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के प्रमुख शहरों में जमशेदपुर सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है. पूरे झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोडरमा में 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अन्य जिलों की बात करें तो गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, खूंटी और हजारीबाग में 11.1 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 11.3 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची के बाहरी इलाकों में ज्यादा ठंड
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के किसी भी मौसम केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. रांची के अलग-अलग इलाकों के तापमान में भी अंतर देखने को मिला है. हिनू में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा. जबकि कांके में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, नामकुम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया.

