Search

 
 
 

China Masters : ली चेउक यियू से हारकर बाहर हुए किदांबी श्रीकांत

Shenjen News : श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए दो पॉइंट जीता. हालांकि हांगकांग के खिलाड़ी ने वापसी की और गेम पर पकड़ बना ली. श्रीकांत ने आखिर में टक्कर दी, लेकिन वह वापसी नहीं कर सके और पांच पॉइंट के अंतर से सेट हार गए. चेउक ली के खिलाफ श्रीकांत की यह चौथी लगातार हार थी.
 
फाइल फोटो

Shenjen News : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाईना मास्टर्स का शानदार सफर समाप्त हो गया. शुक्रवार को हांगकांग के ली चेउक यियू के साथ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किदांबी को हार का सामना करना पड़ा.

 

इस हार के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए. श्रीकांत को चेउक ली के हाथों 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच चाइना के शेन्जेन बे स्पोर्टस सेंटर पर खेला गया. 

 

श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए दो पॉइंट जीता. हालांकि हांगकांग के खिलाड़ी ने वापसी की और गेम पर पकड़ बना ली. श्रीकांत ने आखिर में टक्कर दी, लेकिन वह वापसी नहीं कर सके और पांच पॉइंट के अंतर से सेट हार गए. चेउक ली के खिलाफ श्रीकांत की यह चौथी लगातार हार थी.


श्रीकांत के बाहर होने के साथ ही भारत के पदक जीतने की एक और उम्मीद कहीं न कहीं टूट गई. भारतीय खिलाड़ी 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल कर सके हैं. प्री-क्वार्टर में, श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही