Sports News: शेनझेन में खेले जा रहे चाइना मास्टर्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. श्रीकांत ने कनाडाई खिलाड़ी विक्टर को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से हराया. अब श्रीकांत का सामना हांगकांग के ली च्यूक यू से होगा. यह इस सीजन का श्रीकांत का दूसरा क्वार्टर फाइनल है. इससे पहले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जून में यूएस ओपन में रनर-अप रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
इस टूर्नामेंट से तन्वी शर्मा का सफर समाप्त हो गया है. तन्वी को जापान के टोमोका मियाजाकी से 17-21, 21-18, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म हो गई. मिक्स्ड डबल्स में, ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को भी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन-हुई से शिकस्त मिली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

