Search

 
 
 

China Open 2026: पीवी सिंधु को रोमांचक मुकाबले में चेन युफेई से मिली शिकस्त

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन 2026 में गुरुवार को चेन युफेई के खिलाफ निराशा हाथ लगी. करीब एक घंटे 29 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
 

Lagatar Desk: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन 2026 में गुरुवार को चेन युफेई के खिलाफ निराशा हाथ लगी. करीब एक घंटे 29 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में चीन की घरेलू कोर्ट पर खेल रही चेन युफेई और वर्ल्ड नंबर 4 घरेलू खिलाड़ी ने 16-21, 22-20, 21-18 से जीत हासिल की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गुरुवार का मैच जापान ओपन में हुए उनके सेमीफाइनल मुकाबले का पुनर्संस्करण था. दरअसल, जापान ओपन में मुकाबला बीच में ही खत्म हो गया था क्योंकि यूफेई चोटिल हो गई थीं और मैच से बाहर हो गई थी. जिसके बाद सिंधु को विजेता घोषित किया गया था. लेकिन चाइना ओपन में चेन ने पुरानी गलतियों को सुधार करते हुए, नई रणनीति के तहत आक्रामक रुख अपनाया. लेकिन सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया.

 

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और कड़ा संघर्ष देखने को मिला. लेकिन युफेई ने दूसरे सेट में सिंधु को मामूली अंतर से सेट अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट में युफेई ने सिंधु को 22-20 से हरा दिया. अंतिम और निर्णायक सेट में युफेई ने शानदार डिफेंस और अटैक का प्रदर्शन किया. आखिरी क्षणों में युफेई ने तीसरा गेम 21-18 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही