Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CUJ  में चीनी प्रतिनिधिमंडल का दौरा, सांस्कृतिक  व शैक्षणिक सहयोग पर जोर

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में चीन से आए तीन प्रतिनिधियों जू वेई, बाई आन और ली शुयुए ने डिपार्टमेंट ऑफ़ फार ईस्ट लैंग्वेज (चीनी) का दौरा किया. इस दौरान विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक व शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में चीन से आए तीन प्रतिनिधियों जू वेई, बाई आन और ली शुयुए ने डिपार्टमेंट ऑफ़ फार ईस्ट लैंग्वेज (चीनी) का दौरा किया. इस दौरान विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक व शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

 

 

प्रतिनिधियों का स्वागत छात्रों ने पारंपरिक तरीके से किया. रंगोली, पुष्पगुच्छ और पारंपरिक वेशभूषा के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर, डीन प्रो. अर्चना, रजिस्ट्रार के. कोसला राव, परीक्षा नियंत्रक बी. बी. मिश्रा और प्रो. मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

 

 

कुलपति प्रो. मेढ़ेकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई संस्कृति समझने और वैश्विक स्तर पर सीखने का अवसर देते हैं. उन्होंने भविष्य में चीन के विश्वविद्यालयों के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम और शोध कार्य बढ़ाने की बात कही.डीन प्रो. अर्चना ने भाषा को संस्कृति को जोड़ने वाला माध्यम बताया. वहीं रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है.

 

 

चीनी प्रतिनिधि जू वेई ने भारत-चीन के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की जरूरत बताई और छात्रों को चीनी भाषा सीखने के लिए प्रेरित किया.इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें चीनी कला, सुलेख और छात्रों की परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं. फूड फेस्ट में छात्रों ने चीनी व्यंजन भी प्रस्तुत किए, जिसे मेहमानों ने खूब सराहा.

 

 

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई, जिसमें भविष्य में सहयोग और एक्सचेंज प्रोग्राम पर चर्चा की गई.कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया.

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही