Giridih News : शहर में चित्रगुप्त पूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. वहीं, शहर की कई संस्थाओं की ओर से भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया गया.
इसी क्रम में वकालतखाना परिसर में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. पूजा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए.
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू ने बताया कि वकालतखाना में पिछले 122 वर्षों से लगातार भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है.
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. वहीं, गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा.
पूजा को सफल बनाने में समिति के सचिव शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, सह सचिव चंदन कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, उदय शंकर सिन्हा, प्रशांत सहाय, दीपक कुमार सिन्हा, अंजनी सिन्हा, सूरज नयन सहित कई अधिवक्ताओं एवं समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

