Search

 
 
 

ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

Ranchi News : जारी कार्यक्रम के अनुसार, अधिकांश विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी. वहीं, आर्टस के कुछ पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे. परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. दोपहर 2 बजे की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र 1:45 बजे और सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 8:45 बजे दिया जाएगा. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठना होगा.
 
ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा

Ranchi News :  काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड परीक्षा 9 फरवरी से शुरू होगी, जो 8 अप्रैल तक चलेगी.

 

काउंसिल ने परीक्षा का टाइम टेबल के साथ-साथ परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. इस बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी. वहीं, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, AI स्मार्ट चश्मे और ब्लूटूथ डिवाइस सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अधिकांश विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी. वहीं, आर्टस के कुछ पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे. परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. दोपहर 2 बजे की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र 1:45 बजे और सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 8:45 बजे दिया जाएगा. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठना होगा. 

 

ICSE 10वीं और JAC 10वीं-12वीं की भी डेटशीट जारी

इस दिन होगी प्रमुख विषयों की परीक्षा

तारीख  विषय 
9 फरवरी Environmental Science, Western Music – Paper 1
10 फरवरी English – Paper 1, Modern English – Paper 1
12 फरवरी Applied Mathematics, Robotics – Paper 1, Geometrical and Building Drawing, Biotechnology
13 फरवरी Art Paper 1 (Drawing or Painting from Still Life)
15 फरवरी English – Paper 2
16 फरवरी Modern English – Paper 2
18 फरवरी Economics
22 फरवरी बंगाली, गुजराती, हिंदी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, संस्कृत, जर्मन सहित विभिन्न भाषाएं
24 फरवरी Chemistry – Paper 1
26 फरवरी Accountancy
27 फरवरी Art Paper 2 (Drawing or Painting from Nature)
1 मार्च Mathematics
3 मार्च Physical Education
4 मार्च Home Science – Paper 1
8 मार्च Indian Music – Hindustani, Physics – Paper 1
9 मार्च Mass Media and Communication
11 मार्च Business Studies
12 मार्च Geography
13 मार्च Art Paper 4 (Original Imaginative Composition in Colour)
15 मार्च Biology – Paper 1
17 मार्च Computer Science – Paper 1
19 मार्च History
20 मार्च Art Paper 5 (Crafts 'A')
24 मार्च Art Paper 3 (Drawing or Painting of a Living Person)
25 मार्च Sociology
29 मार्च Commerce
31 मार्च Psychology
2 अप्रैल Political Science
3 अप्रैल Fashion Designing – Paper 1, Geometrical and Mechanical Drawing
5 अप्रैल Artificial Intelligence – Paper 1, Hospitality Management, Electricity and Electronics
6 अप्रैल Elective English
8 अप्रैल Legal Studies

 

परीक्षा केंद्रों पर होगी सीसीटीवी से निगरानी

काउंसिल ने परीक्षा में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. एग्जाम सेंटर में परीक्षार्थियों और परीक्षा अधिकारियों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. केंद्र प्रमुखों को प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच के लिए परीक्षार्थियों की तलाशी लेने का अधिकार होगा. नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा देनी होगी. जबकि गैर-नियमित परीक्षार्थी हल्के रंग के शालीन कपड़े पहन सकेंगे.

 

मोबाइल, स्मार्टवॉच और AI गैजेट्स ले जाने पर रोक

एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी ले जाने की अनुमति होगी. परीक्षार्थी नीले या काले पेन, पेंसिल, स्केल, इरेजर और शार्पनर रख सकेंगे. कैलकुलेटर के रूप में Casio fx-82 MS या इसी तरह की बुनियादी सुविधाओं वाले कैलकुलेटर की अनुमति होगी.

 

वहीं, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग, फिटनेस बैंड, वायरलेस ईयरबड्स, AI स्मार्ट चश्मे, ब्लूटूथ डिवाइस और इंटरनेट से जुड़ने वाले उपकरण एग्जाम सेंटर में ले जाने की मनाही रहेगी. स्कैनर पेन, ट्रांसलेशन पेन, रिकॉर्डिंग पेन, किताबें, नोट्स और कागज की पर्चियां भी सेंटर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. 

 

नकल करने पर रद्द हो सकता है परीक्षा परिणाम

उत्तर-पुस्तिका (कॉपी) में सब कुछ केवल नीले या काले पेन से ही लिखना होगा. पेंसिल का इस्तेमाल केवल डायग्राम बनाने के लिए किया जा सकेगा. कॉपी के पहले पेज पर आपको अपना यूनिक आईडी (Unique ID), इंडेक्स नंबर और सब्जेक्ट (विषय) का नाम बिल्कुल साफ-साफ लिखना होगा.

 

नकल करने, अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले किया जा सकता है. 

 

अप्रैल-मई में जारी हो सकता है रिजल्ट

ISC 2027 का परिणाम अप्रैल या मई में जारी होने की संभावना है.  परीक्षार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर परिणाम देख सकेंगे. परिणाम से असंतुष्ट छात्र निर्धारित समय सीमा में रीचेक और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. रीचेक के लिए परिणाम जारी होने के चार दिनों के भीतर और पुनर्मूल्यांकन के लिए तीन दिनों के भीतर आवेदन करना होगा.

 

तीन विषयों के दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट एग्जाम 

परिणाम घोषित होने के 60 दिनों बाद उत्तर-पुस्तिकाएं नष्ट कर दी जाएंगी. वहीं अपने अंकों में सुधार करने के इच्छुक छात्र अधिकतम तीन विषयों में इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे. इसमें केवल थ्योरी की परीक्षा आयोजित होंगी. प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट में पहले प्राप्त अंकों को ही अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही