Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand T20 Cricket League : छोटानागपुर रॉयल्स फाइनल में, जमशेदपुर स्टीलर्स से होगी खिताबी भिड़ंत

Ranchi: झारखंड टी20 लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची टाइटंस को शिकस्त दे दी है और फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस जीत के साथ ही अब खिताबी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है, जहां छोटानागपुर रॉयल्स का सामना पहले सेमीफाइनल की विजेता जमशेदपुर स्टीलर्स से होगा.

 

मुकाबले में रांची टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. रांची टाइटंस की ओर से श्रेष्ठ ने 36 गेंदों में 62 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आर्यन हुड्डा ने 29 रन और कप्तान राजनदीप सिंह व प्रियांशु चौबे ने 24-24 रनों का योगदान दिया. छोटानागपुर रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में विकाश सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि राहुल राजक और सुप्रियो चक्रवर्ती को 2-2 सफलताएं मिलीं.

 

जीत के लिए मिले 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स की टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की और इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया. छोटानागपुर रॉयल्स ने महज 17.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 221 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. टीम की इस धमाकेदार जीत में कप्तान विराट सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाए. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने महज 26 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी ने 19 गेंदों में 43 रन और श्रेष्ठ सागर ने 14 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया. रांची टाइटंस के गेंदबाज इस रनवेग को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे, जिसमें सौरभ शेखर को 2 और प्रियांशु चौबे को 1 विकेट मिला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही