Search

 
 
 

झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में जुलाई सत्र 2026 के लिए नामांकन तिथि बढ़ी

Ranchi : Jharkhand State Open University, रांची ने जुलाई सत्र 2026 के स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और सत्यापन की तिथि बढ़ा दी है.
 

Ranchi : Jharkhand State Open University, रांची ने जुलाई सत्र 2026 के स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और सत्यापन की तिथि बढ़ा दी है.


विद्यार्थी अब 18 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. वहीं, प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन 20 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 18 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा.


इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुल्क जमा करने या अन्य त्रुटियों जैसे नाम सुधार (Name Correction), पता सुधार (Address Correction) आदि से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर नामांकन विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है.


संपर्क के लिए विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. 9122207555, 8340657982. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही