Search

 
 
 

Ranchi : कार से मवेशी ले जाते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Ranchi : ओरमांझी थाना पुलिस ने एक कार में मवेशी लादकर ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.
 

Ranchi : ओरमांझी थाना पुलिस ने एक कार में मवेशी लादकर ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.


पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि रामगढ़ क्षेत्र से एक गोवंशीय पशु को कार में लादकर रांची की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एनएच-20 स्थित भारतमाला परियोजना पुल के नीचे वाहन जांच अभियान चलाया गया.


जांच के दौरान एक रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी 27 वर्षीय मो. जाहिद कुरैशी के रूप में हुई.


वाहन की तलाशी लेने पर पीछे एक मवेशी लदा मिला. पुलिस द्वारा पशु से संबंधित कागजात मांगे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने बैल और कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ओरमांझी थाना में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही