Search

 
 
 

Dhanbad News : झारखंड के हक के लिए नए आंदोलन की जरूरत- सुदेश महतो

सुदेश महतो ने कहा कि धनबाद कोयलांचल संघर्ष की धरती रही है. अब झारखंड के हक-अधिकार के लिए नए आंदोलन की जरूरत है. लोयाबाद प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आजसू कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहा है.
 
समारोह का उद्घाटन करते सुदेश महतो व अन्य.
  • आजसू का स्थापना दिवस मना, सुप्रीमो ने सरकार पर साधा निशाना

Dhanbad : आजसू पार्टी ने अपना 39वां स्थापना दिवस सोमवार को धनबाद में मनाया. समारोह में पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो, गिरिडीह सासद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अन्य नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस मौके पर गोल्फ ग्राउंड से आक्रोश रैली निकाली गई, जो नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई.


सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि धनबाद कोयलांचल संघर्ष की धरती रही है. अब झारखंड के हक-अधिकार के लिए नए आंदोलन की जरूरत है. लोयाबाद प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आजसू कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहा है. कोयलांचल में अधिकारियों व अपराधियों का गठजोड़ बढ़ा है. 


उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बजाय पेड वर्कर बनाया जा रहा है. बीसीसीएल की कार्यप्रणाली और खनन क्षेत्र में कथित सिंडिकेट की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी न्यायालय का रुख करेगी.


उन्होंने धनबाद में एयरपोर्ट, औद्योगिक विकास, प्रदूषण नियंत्रण व खनन से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि धनबाद को उसका पूरा अधिकार मिलना चाहिए. युवाओं से गलत व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनने की अपील करते हुए कहा कि नए झारखंड के संघर्ष की शुरुआत धनबाद से होगी. कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही