Search

Ranchi : IG कार्यालय का नाम लेकर 1 लाख रुपये उगाही की कोशिश, CID से शिकायत

Ranchi : राजधानी रांची में आईजी कार्यालय का नाम लेकर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने खुद को आईजी कार्यालय का कर्मचारी बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और रुपये की मांग की.
 
इस मामले में अरुण महतो ने CID के एडीजी से शिकायत की है. पीड़ित का आरोप है कि संदिग्ध लोग पुलिस का भय दिखाकर लगातार दबाव बना रहे थे और रुपये की मांग कर रहे थे.

अरुण महतो ने मामले से जुड़े संदिग्धों की तस्वीरें और वीडियो भी सुरक्षित रखे हैं, जिन्हें जांच एजेंसियों को सौंपा गया है. प्रारंभिक जांच के दौरान फोटो मिलान में संदिग्धों की पहचान को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं और फर्जी पहचान का मामला भी सामने आया है.

मामला CID मुख्यालय तक पहुंचने के बाद जांच तेज कर दी गई है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि आईजी कार्यालय का नाम लेकर वसूली की कोशिश करने वाले लोग कौन हैं और उनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही