Search

 
 
 

Ranchi : स्कूटी सवार महिला से पर्स झपटकर फरार हुए बदमाश, थाने में केस दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिला का पर्स छीनने का मामला सामने आया है. घटना हाजी चौक के पास की बताई जा रही है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिला का पर्स छीनने का मामला सामने आया है. घटना हाजी चौक के पास की बताई जा रही है.


पीड़िता सुषमा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी मां ललकी देवी के साथ स्कूटी से रातु रोड स्थित घर लौट रही थीं. इसी दौरान हाजी चौक के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी मां के हाथ से पर्स झपट लिया और तेजी से फरार हो गए.


पर्स में मोबाइल फोन, नकद रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे. घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन बदमाशों और सामान का कोई पता नहीं चल सका. मामले में रातु थाना में पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही