Search

 
 
 

झारखंड के 8,525 शिक्षक-कर्मियों के लिए नई बीमा योजना

Ranchi : झारखंड सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षक और कर्मचारियों के लिए एक नई बीमा व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत राज्य के 8,525 शिक्षक, शिक्षाकर्मी और संसाधन कर्मियों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षक और कर्मचारियों के लिए एक नई बीमा व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत राज्य के 8,525 शिक्षक, शिक्षाकर्मी और संसाधन कर्मियों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा.


सरकार यह बीमा एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) के जरिए कराएगी. इसके लिए संबंधित शिक्षक और कर्मचारियों से सहमति ली जाएगी और जिलों को 25 जून तक प्रस्ताव भेजने को कहा गया है.


योजना के अनुसार, इसमें शामिल लोगों के वेतन या मानदेय से हर महीने 500 रुपये जमा किए जाएंगे. यह राशि बीमा प्रीमियम के रूप में जाएगी. भुगतान मासिक, छह महीने या सालाना तरीके से भी किया जा सकेगा.


इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर नौकरी के दौरान किसी शिक्षक या कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. वहीं, यदि कोई कर्मचारी सामान्य रूप से सेवा पूरी करता है, तो जमा की गई राशि उसे ब्याज के साथ वापस मिल जाएगी. सरकार की ओर से इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलने की बात कही गई है.


इस योजना में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के 5,075 शिक्षक-कर्मियों, 2,950 बीआरपी और सीआरपी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 280 कर्मचारी और 220 रिसोर्स टीचर शामिल किए गए हैं.


सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि किसी आपात स्थिति में उन्हें मदद मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही