Search

 
 
 

Jamtara News: 26 साल से फरार दहेज हत्या का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

मताड़ा जिले की कुंडहित थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. वर्ष 2000 में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में पिछले 26 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है.
 

Jamtara: जामताड़ा जिले की कुंडहित थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. वर्ष 2000 में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में पिछले 26 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नयन दास उर्फ सुकुमार दास (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय दुखु दास, निवासी बाबुपुर, थाना कुंडहित के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, कुंडहित थाना कांड संख्या 53/2000 एवं एसटी संख्या 11/2001 में आरोपी के विरुद्ध अपनी पत्नी की दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था.
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. इसके बावजूद वह लगातार कानून की गिरफ्त से बचता रहा.

 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी की तलाश तेज की गई. तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम और पता बदलकर रह रहा था, ताकि वह कानून से बच सके. 

 

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है. 26 वर्षों बाद आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. इससे लंबे समय से लंबित इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और ऐसे अन्य मामलों में भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही