Search

 
 
 

रांची में चौकीदारों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 16 सितंबर से होगी शुरुआत

रांची जिले में चौकीदार पद पर बहाली की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लिखित व शारीरिक प्रक्रिया के बाद चुने गए उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी. इस जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की गई है.
 

Ranchi : रांची जिले में चौकीदार पद पर बहाली की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लिखित व शारीरिक प्रक्रिया के बाद चुने गए उम्मीदवारों की चिकित्सीय जांच 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक कराई गई थी. इस जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की गई है.

 

इस पूरी प्रक्रिया के बाद कुल 251 अभ्यर्थी चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए चयनित हुए हैं. अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

 

नियुक्ति पत्र 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 10:45 बजे रांची समाहरणालय, ब्लॉक 'ए', कक्ष संख्या–207 में दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी चुने गए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें और साथ में अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं.

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर उपस्थित होकर सभी उम्मीदवारों को अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करना जरूरी है. साथ ही, पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए अभ्यर्थियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही