Search

 
 
 

क्रिसमस प्रेम, आनंद, शांति व आशा का पर्व है: फादर नीलम तिड़ु

पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजा घर में दो दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग शुरू हुई. इस दौरान चर्च परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए.
 

Ranchi : पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजा घर में दो दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग शुरू हुई. इस दौरान चर्च परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. पहले दिन फादर नीलम तिडु ने क्रिसमस का संदेश दिए, कहा कि प्रभु का वचन हमें स्मरण कराता है कि आज दाऊद के नगर में हमारे मुक्तिदाता प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ. क्रिसमस प्रेम, आनंद, शांति और आशा का पर्व है. 

 

इस अवसर पर हम आपसी सहयोग, सेवा और भाईचारे की भावना को अपनाएं. बाल यीशु का जन्म हमारे हृदयों में विश्वास, उदारता और शांति की ज्योति जलाए. एकदूसरे से मिलकर खुशियां बांटे और प्रभु के प्रेम को अपने कर्मों द्वारा प्रकट करें.

 

आयोजन में रांची पल्ली युवा युवा संघ अध्यक्ष पीटर मिंज, अंकिता टोपनो, सचिव डेसन जॉय, सलाहकार अभिषेक सागर लकड़ा, रंजिता नेहा कुजूर, प्रेरणा किस्पोट्टा, अंशु लुगुन, मयंक समेत 50 लोग शामिल हुए.

 

संत मरिया महागिरजाघर में दो दिवसीय क्रिसमस सह मीना बाजार आयोजित किया गया. इस अवसर पर संत जेवियर कॉलेज हॉस्टल, संत लुईस स्कूल, उर्सुलाईन स्कूल, संत जॉन स्कूल समेत विभिन्न स्कूल और हॉस्टलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

 

कार्यक्रम की शुरूआत चरनी आशिष से हुई. कैरोल सॉन्ग हुई. नागपुरी गीत संगीत का आयोजन हुआ. 30 स्टॉल से पूरे परिसर को सजाया गया है. क्रिसमस, सामग्री, इटली, केक समेत अन्य वस्तुओं की स्टॉल लगाए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही