Search

 
 
 

JSSC-CGL मामले में CID की कार्रवाई, बेंगाबाद निवासी समीर कुमार गिरफ्तार

Ranchi: CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज CID थाना कांड संख्या 01/2025 में समीर कुमार की गिरफ्तारी की गई है. इस गिरफ्तारी के बाद जांच टीम मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी.
 
JSSC CGL-2023 परीक्षा जांच

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. CID ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को अरेस्ट कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज CID थाना कांड संख्या 01/2025 में समीर कुमार की गिरफ्तारी की गई है. इस गिरफ्तारी के बाद जांच टीम मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी.

 

मामले में CID की जांच लगातार जारी है. परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच के दौरान एजेंसी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही