Search

 
 
 

CID जमीन विवाद :  पुलिस गेस्ट हाउस में आमसभा, 31 एकड़ जमीन बेचने का फैसला

राजधानी के पुलिस गेस्ट हाउस में रविवार को ओरमांझी स्थित साआईडी की 31 एकड़ जमीन विवाद सुलझाने के लिए एक आमसभा आयोजित की गई, जिसमें कुल 115 सदस्य शामिल हुए.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर

Ranchi :  राजधानी के पुलिस गेस्ट हाउस में रविवार को ओरमांझी स्थित साआईडी की 31 एकड़ जमीन विवाद सुलझाने के लिए एक आमसभा आयोजित की गई, जिसमें कुल 115 सदस्य शामिल हुए.

 

आमसभा में शामिल 77 सदस्य चाहते हैं कि जमीन बेचकर उन्हें पैसा मिले. जबकि 38 सदस्य इसके खिलाफ थे. हालांकि बहुमत के निर्णय के अनुसार, 31 एकड़ जमीन को 48 करोड़ रुपये में बेचकर पैसा लेने पर सहमति बनी है. 


भूमाफियाओं ने सीआईडी की पांच एकड़ जमीन बेच दी

बता दें कि राजधानी में भूमाफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे सीआईडी की जमीन भी नहीं छोड़ रहे हैं. माफियाओं ने पिछले छह सालों में सीआईडी की पांच एकड़ जमीन बेच दी.  इसके बाद सहकारी समिति के सदस्यों द्वारा जमीन बेचकर पैसा लेने पर सहमति बनी है.

 

इस संबंध में सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आमसभा में बहुमत के आधार पर जमीन बेचने का निर्णय लिया गया है. अब इस डील के तहत सदस्यों को उनका हिस्सा भुगतान किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही