Search

 
 
 

वित्तीय गड़बड़ी मामले में CID ने बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट को रिमांड पर लिया

वित्तीय अनियमितता और जालसाजी से जुड़े मामले में सीआईडी ने बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसे रांची स्थित साइबर थाना लाया गया, जहां डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.
 

Ranchi : वित्तीय अनियमितता और जालसाजी से जुड़े मामले में सीआईडी ने बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडे को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसे रांची स्थित साइबर थाना लाया गया, जहां डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार मामला किसी सामान्य साइबर ठगी का नहीं, बल्कि पुलिस विभाग से जुड़े वित्तीय घोटाले का है. जांच में सामने आया है कि एक सेवानिवृत्त हवलदार के नाम का इस्तेमाल कर सरकारी राशि की अवैध निकासी की गई.

 

आरोप है कि ई-कुबेर बिल मैनेजमेंट सिस्टम में मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर जन्मतिथि और बैंक खाते की जानकारी बदली गई. इसके जरिए करीब 25 महीनों के दौरान कई बार सरकारी खजाने से राशि निकाली गई.

 

जांच एजेंसियों के अनुसार निकाली गई रकम को आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया. मामले के खुलासे के बाद सीआईडी लगातार दस्तावेजों और बैंक लेनदेन की जांच कर रही है.

 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कौशल पांडे से पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अब रिमांड पर लेकर उससे पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही