- 30 से अधिक अभ्यर्थियों को घर पर प्रश्न-उत्तर रटवाने का आरोप, बेटे उमेश राय की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें...
गिरफ्तार सुरेश राय बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी के क्वार्टर नंबर M-25/3 के निवासी हैं. उनके पिता का नाम स्वर्गीय विश्वनाथ राय बताया गया है. सीआईडी के अनुसार, सुरेश राय के घर पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाए गए थे. इस मामले में उनके बेटे उमेश राय की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान सीआईडी की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मामले में जांच एजेंसी आगे की पड़ताल कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

