Search

 
 
 

JPSC केस में सोमवार को CID करेगी तीनों सदस्यों से पूछताछ

जेपीएससी नियुक्ति में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी अब इसते तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी. सीआईडी ने तीनों सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को पूछताछ के लिए समन किया है. सोमवार से तीनों सदस्यों से पूछताछ होगी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : जेपीएससी नियुक्ति में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी अब इससे जुड़े तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी. सीआईडी ने तीनों सदस्यों डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को पूछताछ के लिए समन किया है. सोमवार से तीनों सदस्यों से पूछताछ होगी.

इसे भी पढ़ें: 

उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने जब इस मामले की जांच शुरू की थी और जेपीएससी के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के घर व कार्यालय में छापामारी की थी, तब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सीआईडी ने पांच-छह दिनों तक लगातार उनसे पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान ही सीआईडी इस घोटाले में शामिल 19 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है.

 

गौरतलब है कि जेपीएससी के इन तीनों सदस्यों की नियुक्ति दो सितंबर 2021 को हुई थी. इससे पहले अगस्त 2021 में झारखंड सरकार ने तीनों सदस्यों की नियुक्ति का फैसला लिया था.

 

जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन पर हैं. दो दिनों से विपक्ष झारखंड मॉनसून सत्र में हंगामा कर रहा है. सदन को बार-बार स्थगित किया गया है. आज छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. सरकार पर पूरे मामले को लेकर कठोर कार्रवाई करने का दबाव है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा. अगर जांच एजेंसी को मेरे घर में भी छापेमारी करनी पड़े, तो इसकी भी छूट दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही