Search

 
 
 

Ranchi News: अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की सिगरेट चोरी, कारोबारियों में हड़कंप

Ranchi News: अपर बाजार में चोरों ने सिगरेट एजेंसी से 20 लाख से अधिक की सिगरेट चोरी कर चंपत हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस एजेंसी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
 
जांच करती पुलिस

Ranchi News: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार में चोरों ने एक सिगरेट एजेंसी को निशाना बनाया. चोर एजेंसी के अंदर घुसे और 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सिगरेट के कार्टन और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद कारोबारीयों में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस एजेंसी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

चोर कितने की संख्या में थे और वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही