- अगला मुकाबला सारा बेजलेक से होगा
Ohiyo News : अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली. उन्होंने पी एंड डी स्टेडियम कोर्ट पर खेले गए मैच में यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक को 6-2, 6-2 से हरा दिया.
वह ओपन एरा में 23 साल की उम्र से पहले कई सिनसिनाटी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी खिलाड़ी भी बन गई हैं. कोको गॉफ ने मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. बेहतर कोर्ट कवर कर मार्टा को आसानी से हरा दिया.
जीत के बाद उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम सब बहुत अच्छा कर रहे हैं. उम्मीद है, हम डबल टाइटल जीत सकते हैं. ऐसा होने के लिए मैच खेलने होंगे. हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं.
सेमीफाइनल मुकाबले में कोको गॉफ का सामना यूरोप की सारा बेजलेक से होगा. सारा की बात करें तो उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन मैडिसन कीज को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इनका अगला मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) को होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

