Search

 
 
 

CISCE राष्ट्रीय हॉकी : तमिलनाडु, महाराष्ट्र व ओडिशा फाइनल में

Ranchi News : शुक्रवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु का सामना नॉर्थ वेस्ट से होगा. वहीं, अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके अलावा अंडर-19 वर्ग के निर्णायक मैच में ओडिशा और नॉर्थ वेस्ट के बीच भिड़ंत होगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रहे CISCE राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को खिताबी मुकाबलों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई. सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा की मेजबानी में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में युवा महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया. अब तीनों आयु वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो चुके हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

शुक्रवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में तमिलनाडु का सामना नॉर्थ वेस्ट से होगा. वहीं, अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके अलावा अंडर-19 वर्ग के निर्णायक मैच में ओडिशा और नॉर्थ वेस्ट के बीच भिड़ंत होगी.

 

इससे पूर्व सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 2-1 से, नॉर्थ वेस्ट (अंडर-14) ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से, महाराष्ट्र ने ओडिशा को 1-0 से, कर्नाटक (अंडर-17) ने नॉर्थ वेस्ट को 1-0 से, ओडिशा (अंडर-19) ने कर्नाटक को 1-0 से और नॉर्थ वेस्ट ने उत्तर प्रदेश को 6-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया.

 

प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को सुबह 8 बजे अंडर-14 वर्ग का फाइनल खेला जाएगा. इसके बाद सुबह 9:30 बजे अंडर-17 वर्ग का मैच होगा और अंत में सुबह 11 बजे अंडर-19 वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. अब सभी खेलप्रेमियों की निगाहें शनिवार को होने वाले इन रोमांचक फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही