Hazaribag News: सीआईएसएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर 113.32 टन अवैध कोयला जब्त किया है. सीआइएसएफ ने यह कार्रवाई हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के चपरी में 27 अगस्त को की है. इस कार्रवाई के बाद हजारीबाग व रामगढ़ में अवैध कोयला कारोबार करने वालो में हड़कंप गया है.
उल्लेखनीय है दो दिन पहले भी सीआईएसएफ की टीम ने बड़कागांव इलाके के तीन गांवों में छापेमारी कर 250 टन से अधिक कोयला जब्त किया था. जब्त कोयले को एनटीपीसी के कांटा में वजन कराने के बाद सुरक्षित रखा गया है.
अब तक आपने पढ़ा
सीआईएसएफ ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि 27 अगस्त को हुई छापेमारी की कार्रवाई वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में की गई है. छापेमारी में उप कमांडेंट सुरेश व सहायक कमांडेंट संजीव कुमार मीणा के अलावा जवान शामिल थे.
सीआईएसएफ के दौरान पूरे इलाके में ड्रोन कैमरों व जमीनी स्तर पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मिल रही सूचनाओं के आधार पर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

