Search

 
 
 

खासमहल में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई, दर्जनों बाइक जब्त

Bokaro News :   क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी और ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है. इसी के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने मंगलवार को अचानक अभियान चलाया और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों की जब्ती की गई.
 
अवैध कोयला लदी बाइकें जब्त

Bokaro News :  सीसीएल बीएंडके क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई और भंडारण के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर कार्रवाई की है. मंगलवार को खासमहल रेलवे साइडिंग, बरवाबेड़ा के आसपास टीम ने अहले सुबह अभियान चलाकर अवैध कोयला ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. 

 

बताया जाता है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी और ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है. इसी के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने मंगलवार को अचानक अभियान चलाया और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों की जब्ती की गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

अभियान के दौरान कितनी मोटरसाइकिलें और कितनी मात्रा में कोयला जब्त किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि अभियान पूरा होने के बाद जब्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है.

 

सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों में बेचैनी बढ़ी है. वहीं बड़ी संख्या में बाइक जब्त होने से क्षेत्र में लंबे समय से कथित रूप से जारी अवैध कोयला ढुलाई ने स्थानीय स्तर पर निगरानी और जवाबदेही को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

 

खासमहल रेलवे साइडिंग क्षेत्र गांधीनगर ओपी के अंतर्गत आता है. अब कार्रवाई के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच का दायरा केवल वाहनों की जब्ती तक सीमित रहता है या अवैध कोयला ढुलाई से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही