Ranchi News : फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की खबर है. आग की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में मौजूद छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे. ऐसे में कुछ ही देर में लाइब्रेरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
आग लगने की सूचना मिलने के बाद लाइब्रेरी में मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए. हालांकि राहत की बात रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है.
आग लगने की घटना के बाद लाइब्रेरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

