Jamatar News : उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 35 फरियादियों ने उपायुक्त आलोक कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं.
उपायुक्त ने सभी फरियादियों की शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामले का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर में तकनीकी समस्या के कारण कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आने की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जा रही है.
आवेदन देने के करीब एक सप्ताह के भीतर संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.उपायुक्त ने कहा कि बिजली विभाग समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है. जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

