Search

 
 
 

Chatra News: फुलबसिया साइडिंग में CISF की दबिश, 50 टन अवैध कोयला जब्त

Chatra News: CISF यूनिट मगध-अम्रपाली की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध तरीके से बड़ी मात्रा में कोयला जमा होने की सूचना मिली.
 
फुलबसिया साइडिंग में CISF जवान

Chatra News: सीसीएल के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF ने गुरुवार को कार्रवाई की. फुलबसिया साइडिंग के पीछे छापेमारी के दौरान सुरक्षा बल की टीम ने करीब 50 टन कोयला बरामद किया.

 

जानकारी के अनुसार, CISF यूनिट मगध-अम्रपाली की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध तरीके से बड़ी मात्रा में कोयला जमा होने की सूचना मिली. सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की. वहां करीब 50 टन कोयला जमा मिला.

इसे भी पढ़ें: 

जांच के दौरान कोयले से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर CISF ने उसे जब्त कर लिया. कार्रवाई सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर निरीक्षक एसएन व्यास के नेतृत्व में गठित टीम ने की.

 

अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. CISF अब बरामद कोयले के स्रोत और उसे वहां जमा करने वालों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही अवैध खनन और कोयला चोरी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही