Search

 
 
 

पहाड़ों के साथ शहरों का होगा हरियालीकरण, विधानसभा के बाहर लगेगा फलदार पौधा, खर्च होंगे 12.25 करोड़

वन विभाग शहरी वानिकी योजना के तहत पहाड़ों के साथ शहरों की भी सूरत संवरेगी. इसके लिए वन विभाग एक लाख 67 हजार 600 बांस गैबियन और पौधे लगाएगा. इसमें 12 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इसमें 10.73 करोड़ रुपए मजदूरी में खर्च किया जाएगा.
 

Ranchi : वन विभाग शहरी वानिकी योजना के तहत पहाड़ों के साथ शहरों की भी सूरत संवरेगी. इसके लिए वन विभाग एक लाख 67 हजार 600 बांस गैबियन और पौधे लगाएगा. इसमें 12 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इसमें 10.73 करोड़ रुपए मजदूरी में खर्च किया जाएगा. आपूर्ति और सामग्री के एवज में 1.51 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

विधानसभा के बाहर लगेगा फलदार पौधा

झारखंड विधानसभा के बाहर फलदार और काष्ठ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे. पौधों की सुरक्षा के लिए आरसीसी पीलर के साथ कंटीले तार से घेराव भी किया जाएगा. इसके बाद देवघर के बलिया चौकी में 25 हेक्टेयर, रामपुर में आठ हेक्टेयर, अमगड़िया में 10 हेक्टेयर में वृक्षारोपण किया जाएगा. वहीं साहेबगंज के धरमपुर मौजा में भी वृक्षारोपण किया जाएगा.

किस वन प्रमंडल में कितने बांस गैबियन लगाए जाएंगे

वन प्रमंडल   बांस गैबियन की संख्या
रांची 27,500
पलामू 13,500
दुमका 20,500
जमशेदपुर 12,500
हजारीबाग
22,900
बोकारो
19,300

किन प्रसार वानिकी प्रमंडल में कितने बांस गैबियन लगाए जाएंगे

नाम   बांस गैबियन की संख्या
आदित्यपुर 4500
चाईबासा 4500
रांची 10700
सिमडेगा 3500
दुमका
9500
देवघर
6000
लातेहार
6000
हजारीबाग
3500
गढ़वा
 5000

रांची के इन पहाड़ों की संवरेगी सूरत

बाढ़ू पहाड़ कांके

जमुआरी पहाड़ रांची

दिवाकर नगर के सामने बरियातू हिल

आइटीबीपी के पीछे गागी पहाड़ी

साइंस सिटी के बगल बरियातू पहाड़

सरना पहाड़, बड़गाई

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही