Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में सिटी अस्पताल सील, अनियमितताओं पर प्रशासन की कार्रवाई

जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सिटी अस्पताल जामताड़ा को सील कर दिया है. यह कार्रवाई बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के औचक निरीक्षण के बाद उनके निर्देश पर गुरुवार को की गई.
Advertisement
Advertisement

Jamtara : जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सिटी अस्पताल जामताड़ा को सील कर दिया है. यह कार्रवाई बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के औचक निरीक्षण के बाद उनके निर्देश पर गुरुवार को की गई.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को उपायुक्त ने सिटी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं. इस पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने अस्पताल को तत्काल सील करने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और संबंधित कर्मचारियों के लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया गया.

 

उपायुक्त के निर्देश के बाद गुरुवार को अंचल अधिकारी सह बीडीओ ओबीश्वर मुर्मू के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम अस्पताल पहुंची. टीम के साथ सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और पुलिस बल भी मौजूद रहा. सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया.

 

अंचल अधिकारी ओबीश्वर मुर्मू ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल करीब 90 प्रतिशत अस्पताल को सील किया गया है. अस्पताल में भर्ती चार मरीजों को ध्यान में रखते हुए 10 प्रतिशत हिस्से को अस्थायी रूप से खुला रखा गया है. मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद अस्पताल को पूरी तरह सील किया जाएगा.

 

कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी जांच जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही